डलमऊ: डलमऊ में ट्रेन की चपेट में आने से घोड़े की हालत गंभीर, स्थानीय लोगों ने किया घोड़े का उपचार
शनिवार को समय लगभग 6:00 बजे डलमऊ में ट्रेन की चपेट में आने से एक घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घोड़े की हालत को देखकर स्थानीय लोगों ने पशुपालन विभाग को सूचना दी लेकिन विभाग द्वारा देर से मदद मिलने से स्थानीय लोगों ने ही घोड़े के इलाज के लिए अपने हाथ बढ़ा दिए और उसका इलाज शुरू कर दिया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है