हाथरस: आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन गेस्ट हाउस पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर भाजपा पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि करोड़ों लोग ऐसे थे जिनके पास सिर ढकने के लिए छत नहीं थी, मोदी सरकार में 4 करोड़ लोगों को छत मिली है।