हाथरस: अग्रवाल सेवा सदन को CM के आगमन से पहले जिला प्रशासन ने किले में किया तब्दील, बिना तलाशी के प्रवेश वर्जित व मीडिया पर रोक
सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड अग्रवाल सेवा सदन को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले जिला प्रशासन ने किले में तब्दील कर दिया है। हर जगह पुलिस फोर्स तैनात है। इसी क्रम में बिना तलाशी के प्रवेश वर्जित है और मीडिया कवरेज पर रोक लगाई गई है। सीएम यहां प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।