पटेरा: पटेरा ब्लॉक के पथरिया में जल संकट,ग्रामीण परेशान, वीडियो जारी कर समस्या बताई
Patera, Damoh | Jun 18, 2026 पटेरा ब्लॉक के पथरिया गांव में के निवासी इन दिनों भीषण जल संकट से परेशान है गांव में लगे हैंडपंप बंद पड़े हैं, वहीं कई हैंडपंपों का जलस्तर कम होने से पानी की जगह हवा निकल रही है।ग्रामीणों ने आज गुरुवार दोपहर 3 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गांव में पानी की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।