रसूलाबाद कोतवाली में मायाराम निवादा निवासी कुलदीप पुत्र रामभरोसे ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया कि वह असालतगंज बाजार गया था तभी बड़ी रजऊ निवासी सुशील व शिवम ने पीड़ित से गाली गलौज करना शुरु कर दिया जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से कर कार्यवाही की मांग की