लालगंज कोतवाली के रामपुर भासो निवासी स्व0 शिवमूर्ति वर्मा की पत्नी सुशीला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपनी माता का इलाज कराने घर में ताला लगाकर प्रयागराज मायके चली गयी थी। बारह सितंबर को वह ससुराल वापस आयी तब कमरे का ताला टूटा देखा। पता करने पर मालूम हुआ कि उसके देवर राहुल वर्मा पुत्र रामलाल ने कमरे का ताला तोड़कर नया ताला लगा दिया है।