बालाघाट: जन्मदिन समारोह से लौट रहे परिवार को पिकअप ने मारी टक्कर, पति की मौत; पत्नी और दो बच्चे गंभीर
शिवधाम निवासी श्रवण पटले (35) अपनी पत्नी ललिता ठाकरे (30), बेटी आरजू (13) और बेटे मयूर (10) के साथ अपने साढ़ू भाई महेश हरिनखेड़े के बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटते समय रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच वारासिवनी क्षेत्र के आलेझरी और पुसुटोला के बीच उनकी बाइक को तेज रफ्तार बुलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक एमपी-50-जी-2239) ने जोरदार टक्कर मा