बेगूसराय: जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा का छठा दिन कदाचारमुक्त रहा, 449 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक परीक्षा छठे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने शनिवार की शाम 06:00 बजे कही. 26,210 परीक्षार्थियों में 25,761 उपस्थित एवं 449 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.