सारठ प्रखंड मुख्यालय में शनिवार शाम 5 बजे पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना से 75 फीसदी अनुदान पर 8 लाभुकों को लेयर कुक्कुट चूज़ा दिए। बताया कि राज्य सरकार पोल्ट्री फार्मिंग के तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण भी दे रही है। वहीं बताया कि सोनाली नस्ल का चूजा दिया जा रहा है, जो ज्यादा अंडे देने वाली मुर्गी होती है।