गिरिडीह: उपायुक्त ने की DC ऑफिस में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा
उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को 2 बजे डीसी ऑफिस में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक की।उपायुक्त ने सर्वप्रथम जिला कल्याण पदाधिकारी से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गिरिडीह जिले में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी ली।।