बहराइच: चिचड़ी इलाके में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचड़ी इलाके में सड़क हादसे में महिला घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर आने पर जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। वही इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।