आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जनपद में अपराध की गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने हेतु गुरुवार देर शाम से एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । जिससे जनपद में अपराध की गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके । देवगांव, गंभीरपुर, मेहनाजपुर, लालगंज, कंधरापुर सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस टीमें काफी अलर्ट नजर आई ।