अनूपपुर: भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, ज़िला मुख्यालय में भव्य रैली निकाली गई
जिला मुख्यालय में सोमवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाम लगभग 5:00 बजे भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालु भगवान परशुराम के जयकारे लगाते रैली निकाले ।