टिकारी: पारपरैया से 10 लीटर देशी महुआ शराब के साथ शराब बेचने वाली महिला हुई गिरफ्तार, दो शराबी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया
Tikari, Gaya | Jun 15, 2026 पारपरैया में पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की। जहां 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब बेचने वाली महिला और दो शराबी को गिरफ्तार किया गया। शराब बेचने वाली महिला की पहचान चिंता देवी से हुई है। सभी के खिलाफ मद्य निषेध अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं सोमवार दोपहर महिला शराब कारोबारी व दोनो शराबी को पुलिस द्वार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है