उमरिया जिले के थाना चंदिया क्षेत्र से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम मझगवां निवासी फरियादिया सुमन चौधरी ने आरोप लगाया है कि नौरोजाबाद निवासी महिला द्वारा घर में घुसकर मारपीट, जाति सूचक गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज न कर सामान्य धाराओं में मामला कायम किया