बुदनी: बांद्राभान के पास देर रात बाइक से टकराकर ऑटो पलटा, महिला, पुरुष व बच्चे घायल
Budni, Sehore | Sep 22, 2025 कल दिन रविवार की देर रात बांद्राभान के पास बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई जिसके बाद ऑटो सड़क पर पलट गया।जिसके कारण ऑटो में बैठी सवारियों में से एक पुरुष एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए। ऑटो में बैठे सभी लोग होशंगाबाद के बताए गए जो कि अपने निजी कार्य के उपरांत वापस होशंगाबाद जा रहे थे।फिलहाल सभी घायलों का उपचार होशंगाबाद के अस्पताल में हुआ है जहां पर सभी ठीक है ।