बुदनी: नगर में दो माह से दहशत फैलाने वाले मगरमच्छ को वन विभाग ने देर रात किया रेस्क्यू
Budni, Sehore | Sep 21, 2025 बुधनी में पिछले दो माह से दहशत फैलाने वाले मगरमच्छ को आखिरकार वन विभाग ने देर रात एक खेत से रेस्क्यू कर लिया है। बता दें कि दो माह पहले नर्मदा नदी के जलस्तर बढ़ने के उपरांत एक मगरमच्छ जो की 4 फीट लंबा है वह खेतों में घुस गया था जिसके कारण नगरवासी डर के साए में रह रहे थे।फॉरेस्ट ऑफिसर राजित द्विवेदी के निर्देशन में चले अभियान के अंतर्गत देर रात रेस्क्यू किया।