विजयपुर: गोहटा गांव में दबंगों का तांडव, बस में बैठने को लेकर विवाद हुआ हिंसक
विजयपुर थाना क्षेत्र के गोहटा गांव में शुक्रवार को दो समुदाय के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया बस में बैठने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि एक समुदाय के दो दर्जन से अधिक लोगों ने दूसरे समुदाय के घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया , विजयपुर थाना पुलिस अब इस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है