विजयपुर: विजयपुर में डीपी से सीधे तार जोड़कर चार्जिंग कर रहे ई-रिक्शा चालक
विजयपुर में ई रिक्शा चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है , कई चालकों द्वारा अपनी ई-रिक्शा को चार्ज करने के लिए सीधे बिजली विभाग की डीपी में तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही है इससे न केवल बिजली विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि आसपास के लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई है बिजली विभाग और प्रशासन की अनदेखी देखने को मिल रही है ।