हाथरस: प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत जनपद हाथरस में 23 लाख 45 हजार 500 पौधों का होगा रोपण, जिलाधिकारी ने की बैठक
शासन की मंशा के अनुरूप दिनांक 12 जुलाई 2026 को वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत जनपद हाथरस में 23 लाख 45 हजार 500 पौधों का रोपण किया जाएगा। वृक्षारोपण को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। हाथरस भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष व तीनों विधायकों ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।