हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में बेटी का पारिवारिक विवाद सुलझाने उसके ससुराल पहुंचे पिता और मामा के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में गांव के पूर्व प्रधान नर्वदा यादव सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।