लावालौंग:झारखंड-बिहार सीमा के घोरीघाट में दृष्टि कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर का उद्घाटन चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने किया। सेंटर में शुरुआती बैच में 30 बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। 31 अक्टूबर तक नामांकन निःशुल्क रहेगा, इसके बाद 500 रुपये शुल्क लगेगा। संस्थान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगा।