कैंची धाम में भक्तों की संख्या बढ़ी तो भवाली व कैंची में जाम की समस्या हुई। जिसके चलते यहां जाम में एम्बुलेंस फंस गई। शनिवार को काफी संख्या में पर्यटकों के वाहन पहुंचे। इस कारण बाजार में चहल-पहल रही। इसे देख पर्यटन कारोबारी भी खुश दिखे। लेकिन वाहनो की संख्या बढ़ने से नगर की जाम की समस्या फिर उत्पन्न हो गई।