छत्तरपुर शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास, ननद और जेठ पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का शुक्रवार की सुबह 11 बजे आरोप लगाया है। ओर न्याय की मांग की है।