जनपद के संदना थाना क्षेत्र के हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर अचानक आए वाहन से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में मजदूरी के लिए आए हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया था। घायल को अस्पताल में भर्ती करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।