रामसनेही घाट: भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर बहरेला नहर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइकों में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन लोग घायल
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र अंतर्गत भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर बहरेला नहर के पास बुधवार की देर शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने नई सड़क चकतारा निवासी श्री राम की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे श्री राम गंभीर रूप से घायल हो गए।डॉक्टरों ने श्री राम को मृत्यु घोषित कर दिया। उनकी मां शंकरा देवी घायल है।दूसरी मोटरसाइकिल सवार दीपू और सोमनाथ घायल है।