बेगूसराय: तेघरा थाना की पुलिस ने 12 लीटर देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
तेघरा थाना की पुलिस ने 12 लीटर देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर तेघरा थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.