धमतरी: नगर घड़ी सुधारने वाले मैकेनिक ने 6 महीने बाद भी इनाम और मेहनताना की राशि न मिलने का लगाया आरोप
बता दे कि धमतरी शहर की बंद नगर घड़ी को सुधारने की चौतरफा मांग उठ रही थी। जनभावनाओं को देखते हुए महापौर रामू रोहरा ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि जो भी कोई इस बंद घड़ी को ठीक करेगा, उसे तय मरम्मत राशि के अलावा विशेष इनाम 21 हजार रुपए भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं, जो व्यक्ति नगर घड़ी बनाने के लिए योग्य मैकेनिक ढूंढ़कर लाएगा, उसे भी 5000 की प्रोत्साहन राशि।