नवाबगंज: बाराबंकी में पूर्व कैबिनेट मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का निधन, 94 साल की उम्र में लखनऊ में चल रहा था इलाज
बाराबंकी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री व तीन बार विधायक रहे संग्राम सिंह वर्मा का सोमवार को निधन हो गया। 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। संग्राम सिंह वर्मा का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा था। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के शेखर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।