राजकमल स्कूल में कृष्ण कुमार जादौन नामक छात्र कक्षा 6 में पड़ता है। छुट्टी होने के बाद जब वह बाहर आया तो उसकी साइकिल गायब मिली। जब उसने विद्यालय के शिक्षकों को इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने साइकिलों की सुरक्षा को लेकर हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद स्कूल पहुंचे परिजनों के द्वारा प्रबंधन से विरोध दर्ज कराते हुए थाने में साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।