केवटी रनवे: केवटी में दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, चेहरों पर दिखी खुशी,विधायक मुरारी मोहन झा ने प्रखंड कार्यालय पर
केवटी प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा ने लाभुकों को ट्राई साइकिल सौंपते हुए कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर स्थानीय बीडीओ, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार मौजूद रहे