मऊरानीपुर: इंदौर से झांसी लौट रहे डीसीएम चालक की सड़क हादसे में हुई मौत, खिलारा गांव में इकलौते बेटे के निधन से मातम
मऊरानीपुर क्षेत्र के खिलारा गांव निवासी 28 वर्षीय डीसीएम चालक फूलसिंह कुशवाहा उर्फ गोलू की मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह इंदौर से झांसी लौट रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।