इटारसी: हनुमान धाम मंदिर के ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, वीडियो आया सामने
इटारसी के हनुमान धाम मंदिर ओवरब्रिज पर सोमवार मंगलवार दरमियानी रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। घटना का वीडियो मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सामने आया है स्थानीय लोगों ने मुताबिक घटना के बाद ड्राइवर मौके से गाड़ी ले कर फरार हो गया। कार इतनी रफ्तार में थी कि उसने लाइन से खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।