बरेली: घर से नाराज नाबालिग बरेली जंक्शन पहुंची, ऑपरेशन मुस्कान में जीआरपी ने बचाकर परिवार से मिलाया
बरेली जंक्शन पर घर से नाराज होकर पहुंची 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को जीआरपी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने तुरंत परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को सकुशल सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।