कानपुर: नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस सप्ताह पर अटल घाट और गंगा बैराज की सफाई की गई, लोगों से घाटों पर सफाई रखने की अपील की गई
नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस सप्ताह के मौके पर नवाबगंज प्रखंड की ओर से आयोजित मंगलवार 3:00 बजे गंगा बैराज, अटल घाट पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम व नागरिक सुरक्षा वार्डनों ने घाट पर बिखरी मूर्तियों व अन्य सामग्री को एकत्रित कर सफाई की और लोगों से घाटों को स्वच्छ रखने की अपील की।