बख्तियारपुर: मिसी गांव में 28 अप्रैल को होगा 48 घंटे का अखंड कीर्तन, 1000 कलश यात्रा निकलेगी
बख्तियारपुर प्रखंड के मिसी गांव स्थित मिसी मठ कुटिया में उदासीन संप्रदाय द्वारा 28 अप्रैल से धार्मिक आयोजन शुरू होगा। इस मौके पर लगभग 1000 कलश के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शनिवार की दोपहर 2 बजे महंत सागर दास जी महाराज ने बताया कि 29 अप्रैल से 1 मई तक 48 घंटे का अखंड कीर्तन होगा। कार्यक्रम का समापन 1 मई को हवन-पूजन और भंडारे के साथ किया जाएगा।