मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के कोलकम गांव के सामने बाइक पर सवार तीन लोग बिजली के पोल से टकराए, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
संत नगर थाना क्षेत्र के कोलकम गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक पे सवार रमाशंकर की मौके पर मौत हो गई। बाइक पे सवार अन्य दो युवक 20 वर्षीय सुनील और 18 वर्षीय आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। रमाशंकर अपने चचेरे भाई सुनील और आनंद के साथ। पीयूरी गांव में अपनी बहन के घर भांजे के। जन्मदिन पर गए थे।