शेरघाटी: शेरघाटी के कमात गांव में गोशाला में आग लगने से तीन बकरियों की मौत
Sherghati, Gaya | Apr 13, 2026 शेरघाटी प्रखंड के कमात गांव में सोमवार को एक किसान की गोशाला में अचानक आग लग जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जाता है कि आग गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान की गोशाला में लगी, जिससे वहां रखा चारा, लकड़ी और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि पशुओं को सुरक्षित बाहर