बिसौली: बिसौली में उलेमा की अपील, कानून का पालन कर मनाएं ईद-उल-अजहा, खुली जगहों पर नमाज से करें परहेज
Bisauli, Budaun | May 23, 2026 बिसौली नगर की मस्जिद बिलाल में ईद-उल-अजहा को लेकर आयोजित तकरीर में शनिवार को 2:00 बजे करीब इमाम हाफिज शादाब रजा उवैसी ने लोगों से शांति, सौहार्द और कानून का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा 28 मई को मनाई जाएगी और मुसलमानों को केवल उन्हीं जानवरों की कुर्बानी करनी चाहिए।