नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने रविवार की रात 9 बजे बताया कि गोपालपुर थाना में 4 अप्रैल को वादी द्वारा आवेदन दिया गया था कि 22 मार्च को इनकी पत्नी घर से कहीं चली गई है। जो लौटकर वापस नहीं आई है। इस संबंध में सुसंगत धाराओं के तहत गोपालपुर थाना कांड संख्या-99/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।