लोहरदगा: लोहरदगा साइडिंग बस पड़ाव बदहाल, नगर परिषद करोड़ों राजस्व पाने के बाद भी यात्रियों को सुविधाएँ नहीं दे रही
लोहरदगा जिले का मुख्य बस पड़ाव साइडिंग, जो नगर परिषद को हर साल करोड़ों रुपये का राजस्व देता है, अपनी जर्जर व्यवस्था और कुव्यवस्थाओं के कारण यात्रियों की परेशानी का बड़ा केंद्र बन गया है। मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे बस पड़ाव का निरीक्षण करने पर साफ दिखा कि यहां आने वाले हजारों यात्रियों के लिए आज तक कोई बुनियादी व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।