लोहरदगा: लोहरदगा में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, पीडीजे व डीसी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे
गणतंत्र दिवस-2025 की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम 7 : 30 बेज लोहरदगा न्यू नगर भवन में जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डालसा, लोहरदगा राजकमल मिश्रा, उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां,अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।