गभाना: सोमना में चल रहे जादौन क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर हिमांशू इलेवन की टीम ने किया कब्जा
गभाना क्षेत्र के गांव सोमना में आयोजित जादौन क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब हिमांशु इलेवन की टीम ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में गभाना की हिमांशु माहेश्वरी इलेवन और खिजरपुर-देवपुर की कुलदीप शर्मा इलेवन आमने-सामने रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमांशु इलेवन ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कुलदीप प्रधान की टीम 102 रन बना सकी।