नर्मदापुरम के ग्वालटोली स्थित अटल चौक पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा गुरुवार को करीब 12 बजे भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे और अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।