नगर पालिका इटारसी के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे से रेलवे स्टेशन के सामने सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान मुख्य मार्ग पर आवागमन में बाधा बन रहे टप हटाए गए तथा सड़क पर लगी चलित दुकानों को भी हटवाया गया। सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बन रही थी।जिससे पैदल यात्रियों और वाहनों को परेशानी होती थी।