नगर नौसा: नगरनौसा प्रखंड में 22 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे, 1 दिसंबर को होगा चुनाव
1 दिसंबर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पर अधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने 22 नवंबर को प्रखंड कार्यालय नगरनौसा प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने अभी कहा कि कैला पंचायत से निर्विरोध रंजीत कुमार पैक्स अध्यक्ष चयनित हुए।