तिंवरी की ग्राम पंचायत भैंसेर बावण्डियाली में नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया है।कोजाराम ढाका को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और बाबू सिंह राजपुरोहित को उपाध्यक्ष चुना गया।ग्राम सेवा सहकारी समिति भैंसेर कोटवाली के मुख्य कार्यकारी उम्मेदाराम चौधरी ने बताया कि कार्यकारिणी गठन की यह प्रक्रिया उम्मेद सिह कि देखरेख हुई।