अमरोहा: अमरोहा में 40 गांव बाढ़ की चपेट में, एसपी के निर्देश पर पुलिस बाढ़ पीड़ितों की कर रही मदद, लोगों को कर रही जागरूक
Amroha, Amroha | Aug 10, 2025 इन दोनों पहाड़ों पर बारिश हो रही है पहाड़ों पर लगातार बारिश के चलते अमरोहा गंगा नदी भी उफान पर है। अमरोहा जिले के अलग-अलग 40 गांव में बाढ़ के हालात है। अमरोहा प्रशासन लगातार ऐसे गांवों पर नजर बनाए हुए हैं। अमरोहा पुलिस भी एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों के गांव जाकर उनसे मुलाकात कर रही है। पुलिस हर संभव बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही है।