अमरोहा: डिडौली में NH9 पर पत्नी के साथ ससुराल से रक्षाबंधन कर लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Amroha, Amroha | Aug 10, 2025 आज रविवार की शाम करीब 7:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। हसनपुर निवासी शुभम अपनी पत्नी दीपिका के साथ गांव चौधरपुर अपनी ससुराल कल रक्षाबंधन पर गए थे। आज वह बाइक से रक्षाबंधन के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी इससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हों गए। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।