माखन नगर: माखननगर में नवीन पशु चिकित्सालय भवन का हुआ भूमि पूजन, विधायक हुए शामिल
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 26, 2026
पशुपालन एवं डेयरी विभाग अंतर्गत अधोसंरचना विकास मद से ₹30 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नवीन पशु चिकित्सालय भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक ने नवीन पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।